मेडिकल

Good News: Corona के खिलाफ जंग में मिली एक और वैक्सीन, 90 फीसदी तक कारगर

कोरोना वायरस(Coronavirus) से लड़ने के लिए एक और वैक्सीन असरदार साबित हो रही है। वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स (Novavax) ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसदी तक प्रभावी है। यही नहीं यह कोरोना वायरस(Coronavirus) के सभी स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
READ MORE: IND vs NZ: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, किसका पलड़ा कितना भारी आंकड़े कह रहे पूरी कहानी, विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और आखिरी चरण के अध्ययन में सामने आई है। कंपनी ने कहा कि टीका कुल मिलाकर 90 फीसदी असरदार है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह सुरक्षित है। नोवैक्स वैक्सीन को फ्रिज के मानक तापमान पर रखा जा सकता है और यह वितरण करने में आसान है।
READ MODE: SBI Kavach Personal Loan: कोरोना के इलाज के लिए SBI दे रहा लोन, जानें क्या हैं शर्तें और कैसे करें आवेदन
नोवावैक्स वैक्सीन को रखना और ले जाने आसान है और उम्मीद की जा रही है कि यह विकासशील देशों में टीके की आपूर्ति को बढ़ाने में अहम किरदार निभाएगा। बता दें कि अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने पिछले साल अगस्त में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक डील पर साइन किया था। जिसके तहत 200 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार की जानी थी।
READ MORE: काम की खबर: कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, पता लगाने का ये है आसान तरीका…
कंपनी ने कहा, ”टीका कुल मिलाकर लगभग 90% प्रभावी पाया गया है और शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि यह सुरक्षित है ” नोवावैक्स टीके को लेकर यह आंकड़े उस समय सामने आए हैं, जब दुनिया में वैक्सीन की खपत लगातार बढ़ रही है। Novavax के मुख्य कार्यपालक स्टेनली एर्क ने कहा, ‘हमारी शुरूआती कई खुराकें निम्न और मध्य आय वाले देशों में जाएंगी।’
READ MORE: सेहत: चाय पीते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां, आपको कर सकती हैं बीमार

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button