मनोरंजन
किस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन, जानिए कौन है वो मिस्ट्री गर्ल जिसका हाथ थामे नजर आए ऋतिक?
ऋतिक रोशन को हाल ही में रेस्टोरेंट के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े देखा गया, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन अब ये पता चल गया है कि वो मिस्ट्री गर्ल कौन है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। हालांकि, चेहरे पर नकाब होने के कारण लड़की की पहचान नहीं हो सकी। वीडियो के वायरल होते ही फैंस कयास लगा रहे थे कि ऋतिक उस लड़की को डेट कर रहे हैं।लेकिन अब उस लड़की की पहचान हो गई है।
View this post on Instagram
इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋतिक?
पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही लड़की का नाम सबा आजाद है। वह एक संगीतकार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। शुक्रवार की रात ऋतिक रोशन सबा के साथ डिनर पर गए थे और जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो पपराजी ने उन्हें देखा। हालांकि, ऋतिक और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन सबा के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। इस दौरान वह सबा का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वह फोटो क्लिक करवाने के लिए पपराजी के सामने पोज नहीं देते और सीधे अपनी कार की तरफ चले जाते हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन सबा को कार में बिठाते हैं और फिर उसी कार में निकल जाते हैं।

