छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग
BREAKING: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों का हुआ तबादला…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य शासन ने चार IAS का तबादला सोमवार को कर दिया है। रायगढ़ के IAS राजेन्द्र कटारा को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है वे यहां अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।
कुंदन कुमार को बलराम पुर का कलेक्टर बनाया गया है। जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को जशपुर से बुलाकर जलसंसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह रितेश अग्रवाल को नया कलेक्टर बनाया गया है।

