चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा इसकी घोषणा कर दी गई है। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राहुल गांधी ने इसकी घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के लुधियाना में वर्चुअल रैली की। इसी के चलते राहुल गांधी ने चन्नी के नाम का ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस या राहुल गांधी नहीं बल्कि पंजाब की जनता है कि पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा एक गरीब घर का बेटा होगा। और वो हैं चरणजीत सिंह चन्नी। यही पंजाब की इच्छा है।


