गुप्तचर विशेषबिग ब्रेकिंगमनोरंजन

International Dance Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता हैं अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस, इसका महत्त्व और इस बार की थीम

द गुप्तचर डेस्क| हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य नृत्य की शिक्षा और उसके आयोजनों में भागीदारी के लिए प्रहोत्सान बढ़ाने के लिए मानाया जाता है। आज के दिन दुनिया के कोने-कोने में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।

आइये हम बताते हैं, अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस से जुड़ीं तमाम जानकारियाँ

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई

इसे भी पढ़ें: काम की बात: Corona की वैक्सीन लगवाने से पहले कहीं आप भी तो नहीं कर रही ये गलती, वैक्सीनेशन से पहले रखिए इन बातों का ध्यान…

अंतरराष्ट्रीय नाट्य संस्थान ने साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का फैसला किया था। आईटीआई यूनेस्को के कला प्रदर्शन की सहयोगी थी। वहीं, बात अगर इसकी करें कि इस दिन के लिए 29 अप्रैल ही क्यों चुना गया, तो आईटीआई ने 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस आधुनिक बैले के निर्माता जीन जोर्जेस नोवेर को सम्मानित करने के लिहाज से इस दिन को चुना।
जीन जॉर्जेस नोवरे का इसी दिन यानी 29 अप्रैल को ही जन्मदिन होता है। ऐसे में उनकी जयंती के मौके पर पूरी दुनिया में इस दिन को नृत्य कला को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी नृत्य कला को दुनिया के सामने रखते हैं।

इस बार की थीम

इसे भी पढ़ें: Samantha Akkineni Birthday: जब शारीरिक संबंध पर दिए बयान को लेकर विवादों में आ गई थीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर हुई थी ट्रोल

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर हर साल एक थीम होती है। ठीक इसी तरह इस साल की थीम ‘पर्पज ऑफ डांस यानी नृत्य का उद्देश्य’ है। ये बात सभी जानते हैं कि नृत्य करने से तनाव दूर होने में मदद मिलती है। जिस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, ऐसे में लोगों को तनाव में राहत देने के लिए इस बार की थीम ये रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का महत्त्व/उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को पूरे विश्व में मनाने का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाना था। साथ ही लोगों का ध्यान विश्वस्तर पर इस ओर आकर्षित करना था। जिससे लोगों में नृत्य के प्रति जागरूकता फैले।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना से संक्रमित, एक दिन पहले पत्नी की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

साथ ही सरकार द्वारा पूरे विश्व में नृत्य को शिक्षा की सभी प्रणालियों में एक उचित जगह उपलब्ध कराना था। सन 2005 में नृत्य दिवस को प्राथमिक शिक्षा के रूप में केंद्रित किया गया। विद्यालयों में बच्चों द्वारा नृत्य पर कई निबंध व चित्र भी बनाए गए। 2007 में नृत्य को बच्चों को समर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button