Uncategorized

दर्दनाक: सेल्फी लेने के चक्कर में MBBS छात्रा की हुई मौत, लॉकडाउन में आई थी घर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सेल्फी लेते समय एक युवती के साथ बड़ा हादसा हुआ। रेलवे ओवरब्रिज से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंदौर की यह युवती सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
READ MORE: क्राइम: झोपड़ी में घुसकर आदिवासी महिला से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
फोटो क्लिक होने से पहले ही चली गई जान 
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा इंदौर के राजेंद्रनगर इलाके में शनिवार रात को सामने आया है। जहां 21 साल की नेहा आरसे अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। दोनों घूमते-घूमते राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे और सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान नेहा का ओवरब्रिज से पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं बच सकी।
Theguptchar
Theguptchar
READ MORE: रिसर्च: अब मंगल ग्रह पर बच्चे पैदा कर सकता है इंसान, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
लॉकडाउन में घर आई थी MBBS स्टूडेंट
मृतक लड़की सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते दो महीने पहले वह अपने घर इंदौर आई हुई थी। नेहा के पिता राजेंद्र आरसे पॉली हाउस चलाते हैं। बताया जाता है कि हादसे से पहले उसका भाई दुकान पर सामान लेने गया। इसी दौरान युवती सेल्फी लेने लगी।
READ MORE: टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी, अब ड्रोन से होगी कोरोना वैक्सीन की डिलिवरी

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button