मनोरंजन
जाह्नवी कपूर के ‘बॉयफ्रेंड’ ने लिखा- ‘ओपन लव लेटर’, एक्ट्रेस ने पढ़ने के बाद दिया ये जवाब…
जाह्नवी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की इस ब्यूटी क्वीन ने अपना जन्मदिन बेहद पारंपरिक तरीके से मनाने का फैसला किया है। कुछ दोस्तों के साथ साड़ी पहनकर जाह्नवी कपूर सिर झुकाने मंदिरों में पहुंचीं। जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें चंद मिनटों में ही वायरल हो गईं और कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवतरमणि का भी कमेंट आया है।
बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में किया विश
ओरहान ने जाह्नवी कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर सबके सामने किया है। ओरहान ने पहले दिल का इमोजी बनाया और फिर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी प्यारी जाह्नवी कपूर, इस दुनिया में आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार और खुशी। मैं बस आपको शुभकामनाएं, शुभकामनाएं और सफलता की कामना करता हूं।’

