Uncategorized

अभिनेत्री से बंदूक की नोक पर हुई 7 लाख की लूट, अलमारी में छिपकर बचाई जान…

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल(Nikita Rawal) हाल ही दिल्ली में लूटपाट की शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि बंदूक की नोक पर नकाबपोश चोरों ने एक्ट्रेस को बंदी बनाया और 7 लाख रुपये लूट लिए। निकिता रावल इस घटना के बाद से सदमे में हैं।
निकिता रावल(Nikita Rawal) ने कहा- ‘रात के करीब 10 बज रहे थे, मैं पैदल चलकर अपनी आंटी के घर जा रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उससे चार मास्क पहने आदमी बाहर निकले। उन्होंने मुझे बंदूक दिखाई और कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है उन्हें देदूं’। अभिनेत्री ने बताया कि नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर सात लाख रुपये लूट लिए।
READ MORE: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हुआ जबरदस्त धमाका, इलाके में मजा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
निकिता (Nikita Rawal) के साथ जब ये घटना हुई तो वो दिल्ली एक ईवेंट के लिए आई हुई थीं। जिसके बाद वो शास्त्री नगर में रहने वाली रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली से बाहर जाने के लिए अगली ही फाइट ले ली। एक्ट्रेस ने बताया कि ये घटना उनके साथ रविवार को हुई।
READ MORE: BREAKING: 20 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 55 से अधिक गंभीर अपराध हैं दर्ज…
मुंबई में रहने वालीं निकिता(Nikita Rawal) साल 2007 की फिल्म ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’ और 2009 की फिल्म ‘द हीरो-अभिमन्यु’ में नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही वह अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button