प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर: प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारते हुए देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में शासन की कार्यशैली में बड़ा बदलाव आया है और गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित तथा जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और अंत्योदय को शासन का केंद्र बनाया तथा यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प आज जनभागीदारी और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई गति मिली है। बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ी है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और जनजातीय समाज के जीवन में नया आत्मविश्वास पैदा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को केवल नारा नहीं बल्कि शासन और नीति का आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि देश विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

